बांदा में पुजारी की हत्या, शिष्या पर शक:शिष्या के मामा की लोकेशन घटनास्थल पर मिली, कई लोगों से पूछताछ जारी

बांदा के तिंदवारा गांव स्थित शनिदेव मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुजारी की शिष्या रोशनी और उसके मामा पर संदेह जताया है। पुलिस कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। शुक्रवार रात मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी सच्चिदानंद की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के समय बगल में सो रही शिष्या रोशनी ने बताया था कि उसने पुजारी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक हमलावर ने उसका मुंह दबा दिया और धमकी देकर चुप करा दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की रात करीब साढ़े 11 बजे शिष्या के मामा की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन सुबह साढ़े चार बजे तक बंद रहा, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है। इसी आधार पर पुलिस शिष्या, उसके मामा और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। मृतक के भाई चिंतामणि ने शिष्या पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने गांव के एक पूर्व चेयरमैन के साथ तीन बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद का भी जिक्र किया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, संपत्ति विवाद और पारिवारिक रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शिष्या के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर एसओजी समेत चार पुलिस टीमों को मामले के खुलासे में लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया है और आसपास के इलाकों में लगातार जांच व दबिश की कार्रवाई जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

Jun 23, 2026 - 08:40
 0