बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

Budget 2026 : केंद्रीय बजट से ठीक पहले तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 49 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ...

Feb 1, 2026 - 13:58
 0
बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

commercial gas cylinder price hike before budget Commercial LPG price hike : केंद्रीय बजट से ठीक पहले तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 49 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

देश में लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले जनवरी में भी तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ाए थे। 

 

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब बढ़कर 1,740.50 रुपए हो गई। अब तक इसके लिए 1691.50 रुपए चुकाने होते थे। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर पहले 1795 रुपए का था और अब यह 1844.50 रुपए का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1642.50 की जगह 1692 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कमर्शियल सिलेंडर 1899.50 रुपए में मिलेगा पहले यह 1849.50 रुपए का था।

 

घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए है।

edited by : Nrapendra Gupta