बजट से पहले 17 हजार रुपए गिरी चांदी, क्या है सोने के दाम?

Gold Silver Price on Budget Day : बजट से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज गई। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 9 फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है।

Feb 1, 2026 - 13:58
 0
बजट से पहले 17 हजार रुपए गिरी चांदी, क्या है सोने के दाम?

gold silver Gold Silver Price on Budget Day : बजट से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज गई। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 9 फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है। ALSO READ: बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

 

सुबह 9.20 बजे चांदी 9 फीसदी की गिरावट के साथ 26,273 रुपए गिरकर 2,65,652 रुपए किलो हुई। वहीं 9.27 बजे सोने की कीमत भी 13,468 रुपए की गिरावट के साथ 1,36,185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

 

सोने चांदी की कीमतों में पिछले 3 दिनों से भारी गिरावट हो रही है। तीन दिन पहले वायदा कारोबार में चांदी 4.20 लाख रुपए प्रति किलो थी। आज यह घटकर 2.65 लाख रुपए ही रह गए। चांदी के दामों में आई गिरावट से निवेशक हैरान है।


क्या है बजट से उम्मीद

1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले आम आदमी की नजरें सर्राफा बाजार पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में सोने-चांदी को सस्ता करने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगी? ज्वेलरी इंडस्ट्री और आम उपभोक्ताओं ने सरकार के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखी हैं:
 

इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) में कटौती: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि सरकार सोने पर आयात शुल्क (Customs Duty) को 6% से घटाकर 4% या उससे कम करती है, तो घरेलू बाजार में कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। इससे तस्करी पर भी लगाम लगेगी।

GST दरों में बदलाव: फिलहाल सोने के गहनों पर 3% GST लगता है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने इसे घटाकर 1.25% करने की सिफारिश की है ताकि आम जनता के लिए खरीदारी आसान हो सके।

डिजिटल गोल्ड के लिए प्रोत्साहन: बजट में 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' को और अधिक आकर्षक बनाने की घोषणा हो सकती है, ताकि लोग फिजिकल गोल्ड के बजाय पेपर या डिजिटल गोल्ड में निवेश करें।

edited by : Nrapendra Gupta