फर्रुखाबाद में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई:भारत के इतिहास की सम्मानित और दूरदर्शी महिला शासकों में से एक
फर्रुखाबाद में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर पाल समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जयदेव पाल के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित गुरुगांव देवी मंदिर से शुरू होकर शहर के लाल गेट फव्वारे पर समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रविवार को आयोजित इस शोभायात्रा में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए। अहिल्याबाई होल्कर सेना के जिला महासचिव के नेतृत्व में निकाली गई इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग अपनी बाइकों पर पीले झंडे लगाए हुए थे। कुछ युवा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीरें लेकर चल रहे थे। यात्रा में एक ट्रैक्टर पर झांकी सजाई गई थी, जिसके आगे डीजे चल रहा था और युवा उस पर नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा का त्रिपोलिया चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद घुमना चौराहा पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान युवाओं का भारी हुजूम महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जयकारे लगा रहा था। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा सहित कई सामाजिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए और इसका स्वागत किया। प्रदीप भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ मौजूद थे। महारानी अहिल्याबाई होल्कर को भारत के इतिहास की सबसे सम्मानित और दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी (वर्तमान अहिल्यानगर जिले में) में हुआ था। उन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य पर शासन किया और उन्हें प्रेमपूर्वक "लोकमाता अहिल्याबाई" तथा "पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर" के नाम से जाना जाता है। यात्रा का आयोजन करने वाले आयोजक जयदेव पाल ने बताया की यात्रा गुरुगांव देवी से प्रारंभ होकर लाल विकेट फब्बारे पर आकर संपन्न हुई है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया है। जिसमें पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने यात्रा का त्रिपोलिया चौक पर स्वागत किया।
वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने घुमना पर स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने सभी का धनयवाद किया और कहा की युवाओं का यात्रा में भरपुर सहयोग मिला है। बताया की यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का भी बहुत अच्छा सहयोग रहा जिसकी वजह से यात्रा सकुशल संपन्न हो गई है। इस यात्रा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य विमल यादव, फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा, अभिषेक सिंह, पंकज पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।