पटना में बुजुर्ग पर फायरिंग मामले में खुलासा:5 करोड़ की संपत्ति विवाद में पिता पर चलवाई गोली, बेटा समेत तीन अरेस्ट; एक फरार
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 14 मार्च की सुबह एजी कॉलोनी स्थित खटाल में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है। इस मामले में बुजुर्ग के बेटा दीपक कुमार, नरेश यादव, मिथलेश यादव समेत शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि एक आरोपी राज्य से बाहर फरार हो गया। बेटा समेत अन्य पर जताई साजिश की आशंका एजी कॉलोनी स्थित खटाल में सो रहे एक बुजुर्ग को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी जान बच गई। घायल की पहचान 60 वर्षिय शिव कुमार यादव के रूप में हुई। बुजुर्ग ने घटना के बाद बेटा समेत अन्य लोगों पर भी साजिश की आशंका जताई थी। इसके बाद SIT का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार कर रहे थे। 5 करोड़ की संपत्ति को लेकर था विवाद पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार यादव के तीन बेटे हैं- रवि, शुभम और दीपक। शिवकुमार यादव अपने दूसरे बेटे शुभम के साथ रहते हैं, जबकि रवि और दीपक एक साथ रहते हैं। खासबात यह है कि रवि और दीपक की शादी जहानाबाद में हुई है। दोनों की पत्नी सगी बहनें हैं। रवि और दीपक को लग रहा था कि पिता शिवकुमार यादव संपत्ति बेच-बेचकर दूसरे नंबर के भाई शुभम को दे रहे हैं। गया के नवाडीह, पटना के परसा और शास्त्री नगर इलाके के एजी कॉलोनी में शिवकुमार की जमीन है, जिसकी कीमत तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपए है। एक ही भाई को सारी संपत्ति देने क शक दीपक और रवि दोनों कुरियर कंपनी में काम करते हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पिता शिवकुमार यादव ने हाल ही में एजी कॉलोनी स्थित एक कट्ठा के प्लाट की डील 56 लाख रुपए में की थी। उसे बेचकर जमीन के रुपए शुभम को देने वाले थे। इसीलिए अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करके रास्ते से शिवकुमार यादव को हटाने का फैसला किया। दीपक ने अपने ससुर से बातचीत की और दीपक के ससुर ने अपने रिश्तेदारों को हत्या करने की नीयत से पटना बुला लाया। दीपक ने यहां पटना में हथियार की व्यवस्था की थी। बेटा-ससुर सबित रिश्तेदार गिरफ्तार सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि, पारिवारिक विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। दीपक के ससुर मिथिलेश राय और उनके रिश्तेदार को अरेस्ट किया गया है। घटना में शामिल की गई बाइक और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी दीपक की निशानदेही पर दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।