नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 7 साल की सजा, मानवाधिकार संगठनों ने जताया विरोध

Narges Mohammadi news in hindi : ईरान की रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 'राज्य के खिलाफ साजिश' और 'प्रोपेगेंडा' के मामलों में दोषी ठहराया गया। उन्हें सात साल से ज्यादा की जेल की ...

Feb 9, 2026 - 13:05
 0
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 7 साल की सजा, मानवाधिकार संगठनों ने जताया विरोध

Iran court verdict on Narges Mohammadi Narges Mohammadi news in hindi : ईरान की रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 'राज्य के खिलाफ साजिश' और 'प्रोपेगेंडा' के मामलों में दोषी ठहराया गया। उन्हें सात साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई है। सजा के साथ दो साल का आंतरिक निर्वासन और यात्रा प्रतिबंध भी लगाया गया है।

 

यह फैसला ऐसे समय आया है जब ईरान अमेरिका से परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत कर रहा है। मानवाधिकार संगठनों ने सजा की निंदा की है। नरगिस पिछले 30 सालों से ईरान में मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस दौरान उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। वो अभी तक 13 बार गिरफ्तार हो चुकी हैं।

 

मोहम्मदी फरवरी से भूख हड़ताल पर हैं। वे 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की मुखर समर्थक रही हैं। इससे पहले वे 13 साल सजा काट रही थीं और स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी रिहाई पर थीं। 

2023 में मिला था नोबेला शांति पुरस्कार

नरगिस मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार लिए चुना गया था। उनको ईरान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और राजनीतिक कैदियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने ईरान में मृत्यु दंड के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। यह पुरस्कार पाने वाली वो ईरान की दूसरी महिला हैं। 

edited by : Nrapendra Gupta
photo : Narges Mohammadi X account