नवादा में थार चालक 4000 रुपए का पेट्रोल डलवाकर फरार:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर आया था, CCTV में वारदात हुई कैद
नवादा के अकबरपुर प्रखंड स्थित कपिल देव फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर एक थार चालक बिना भुगतान किए 4000रुपए का पेट्रोल डलवाकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पंप कर्मचारियों के अनुसार, चालक ने गाड़ी का टैंक पूरा भरने को कहा था। कर्मचारी ने लगभग ₹4000 का पेट्रोल भर दिया। जब भुगतान के लिए स्कैनर दिया गया, तो चालक ने पैसे स्कैन न होने का बहाना बनाया। जैसे ही कर्मचारी दूसरा स्कैनर लाने के लिए मुड़ा, चालक ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से मौके से फरार हो गया। थार गाड़ी पर नहीं था नंबर प्लेट घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में स्पष्ट दिखा कि फरार हुई थार गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी नवादा जिले की ही बताई जा रही है। अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलते ही मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jul 12, 2026 - 13:37
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.