भंवरी देवी हत्याकांड: पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप:बोले-पुलिस ने कहा था धरने में मत जाना, खुलासा ना होने पर सुसाइड की धमकी दी
फलोदी जिले के लोहावट कस्बे में हुए भंवरी देवी हत्याकांड के मामले में नया मोड आया है। मृतका के पति गंगाविशन विश्नोई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गंगाविशन विश्नोई ने कहा कि तीन दिन में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे पुलिस थाने के सामने फांसी लगाकर सुसाइड कर लेंगे। पति ने डीएसपी पर लगाए आरोप गंगाविशन ने कहा- मुझे डीएसपी आफिस से बयान के लिए बुलाया गया था। जब मैं वहां गया तो मुझसे कहा गया कि ढाका-ढाका एक होकर बात कर लो। मैंने पूछा कि इसका क्या मतलब है। मैंने कहा कि मैंने जिन संदिग्धों के नाम बताए थे, उस संबंध में क्या कार्रवाई की गई। तब उन्होंने कहा कि मुझे न्याय नहीं मिल रहा। मुझसे कहा गया कि तुमने इनके नाम कैसे लिए। मैंने कहा कि 36 कौम की बेटी के लिए न्याय मांग रहे हैं, ढाका की बेटी का मामला नहीं है। पति ने कहा- हमको पुलिस से उम्मीद थी कि पुलिस न्याय दिलाएगी लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। मैं पुलिस वालों को कहना चाहता हूं कि तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो मैं चौथे दिन पुलिस थाना के सामने फांसी लगाकर मरूंगा। मुझे पुलिस वालों ने कहा कि धरने पर मत जाना। मैंने कहा कि धरने पर नहीं जाऊंगा तो कहां जाऊंगा। हम तो न्याय के लिए बैठा हूं। पूर्व विधायक बोले-मुख्यमंत्री को हकीकत की जानकारी देंगे पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने गंगाविशन की बात सुनने के बाद डीएसपी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे जयपुर कूच की तैयारी कर रहे हैं और वहां मुख्यमंत्री को पूरी हकीकत से अवगत कराएंगे। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी, वृताधिकारी लोहावट और एसआईटी जांच टीम के सदस्य भवानी सिंह ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकाया नहीं है और न ही इस बारे में कोई बात हुई है। भवानी सिंह ने इसे अनुसंधान को भटकाने के लिए एक सोची-समझी चाल बताया। …. यह खबर भी पढ़ें लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)



