अच्छा है शक्कर खूब महंगी हो जाए, कैलाश विजयवर्गीय का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने शकर की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान दिया है। शकर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट के साथ-साथ मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य ...
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने शकर की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान दिया है। शकर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट के साथ-साथ मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में विजयवर्गीय की टिप्पणी ने शकर की कीमत और स्वास्थ्य के बीच बहस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि अच्छा है शक्कर खूब महंगी हो जाए। विजयवर्गीय ने कहा कि अब शक्कर खाते कितने लोग हैं।
पत्रकारों के सवाल पूछने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शकर महंगी है तो अच्छी बात है और इसे और महंगा होने देना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। विजयवर्गीय ने पास बैठे विधायक रमेश मेंदोला की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह तो शकर देखते तक नहीं हैं।
चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- खूब महंगी हो जाए, सेहत के लिए अच्छी नहीं#KailashVijayvargiya #BJP #SugarPrice #Cheeni #Inflation #MadhyaPradesh #PoliticalNews #ViralStatement #LatestNews pic.twitter.com/ge2Eaubclm — Priyanshi Singh (@Priyanshi9935) August 26, 2026
विजयवर्गीय ने कहा कि 40 की उम्र के ऊपर शकर खाना वैसे भी ठीक नहीं है। आयुर्वेद में भी इसे ठीक नहीं माना जाता है। विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों के लिए राशन की दुकान पर सस्ती शकर मिले।



