धार्मिक स्थानों पर निर्धारित डेसीबल से अधिक ध्वनि तीव्रता पर किच्छा पुलिस की कार्रवाई
धार्मिक स्थानों पर निर्धारित डेसीबल से अधिक ध्वनि तीव्रता पर किच्छा पुलिस की कार्रवाई
धार्मिक स्थानों पर निर्धारित डेसीबल से अधिक ध्वनि तीव्रता पर किच्छा पुलिस की कार्रवाई
* माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धार्मिक स्थानों पर निर्धारित डेसीबल से अधिक ध्वनि तीव्रता पर लाउडस्पीकर उपयोग न करने के आदेश के अनुपालन में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.7.2026 को प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में अवर उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती व पुलिस टीम द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र के अंतर्गत चूड़ी शाह मजार मस्जिद, नूरी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, बिलाल मस्जिद, रजा मस्जिद, नूरी मस्जिद बांग्लादेश, नूरी मस्जिद सिसई एवं अन्य धार्मिक स्थलों, मंदिरों आदि पर उपर्युक्त संबंध में चेकिंग की गयी।
* दौराने चेकिंग *रजा मस्जिद, वार्ड नंबर 7, गैस एजेंसी रोड, किच्छा तथा नूरी मस्जिद, बांग्लादेश, किच्छा में* निर्धारित सीमा से अधिक डेसीबल पर लाउडस्पीकर का प्रयोग करते पाये जाने पर *संबंधित मस्जिदों के साउंड सिस्टम को कब्जे पुलिस* लिया गया तथा उक्त संदर्भ में आवश्यक निर्देश संबंधित को दिया गया।



