दौसा में एनएच-21 पर भीषण सड़क हादसा, VIDEO:बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पलटी; एक की मौत, पांच घायल

दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 पर रेटा गांव के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई पलटियां खा गई, जिससे कार में सवार एक जने की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को जयपुर रैफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो ड्राइवर ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो कई पलटियां खाते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज में वाहन सवार लोग गाड़ी से उछलकर दूर गिरते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग हनुमानगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

May 31, 2026 - 16:51
 0