तेजप्रताप ने अपने पीए पर किया केस:सरकारी आवास में चोरी का लगाया आरोप, 3 दिन पहले आकाश यादव पर की थी एफआईआर

JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी हुई। चोरी का आरोप तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर लगाया है। सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं, 3 दिन पहले तेजप्रताप ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के भाई आकाश यादव के खिलाफ देर रात पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दी है। तेजप्रताप ने बताया, मुझे आकाश यादव के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। आकाश मेरी छवि को शुरू से खराब करना चाहता है। पहले से कानूनी विवादों में घिरे हैं तेज प्रताप तेज प्रताप यादव इन दिनों कई कानूनी विवादों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तेज प्रताप यादव जबरन उनके घर में घुस गए और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। आकाश यादव का कहना है कि तेज प्रताप उनकी भांजी, यानी अनुष्का यादव की बेटी से मिलना चाहते थे और इसी को लेकर परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। तेज प्रताप ने 8 लोगों पर दर्ज कराई शिकायत इन आरोपों के जवाब में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव, उनके भाई आकाश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। आकाश यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे तेजप्रताप तेजप्रताप यादव ने कहा कि आकाश यादव मीडिया में बयान देकर राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। मोतीलाल यादव के फोन पर आकाश यादव ने फोन कर माता-पिता के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस मामले में 7 जून को दिल्ली से लीगल नोटिस भेजा गया था। अब आकाश यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा। आकाश यादव कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश रचता है। गर्दनीबाग में 4 से 5 लोगों का एक गैंग बैठकर योजनाएं बनाता है। कदमकुआं स्थित दिनकर गोलंबर के पास शराब पीता है। पुलिस चाहे तो इसकी जांच कर सकती है।

Jun 23, 2026 - 08:39
 0