ड्यूटी के दौरान ASI की हत्या से दहला अमृतसर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

ASI Harjeet Singh Murder Case : अमृतसर में देर रात मोटर साइकिल पर गश्त कर रहे ASI हरजीत सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश जारी है।

Sep 20, 2026 - 10:53
 0
ड्यूटी के दौरान ASI की हत्या से दहला अमृतसर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

ASI Harjeet Singh ASI Harjeet Singh Murder Case : अमृतसर में देर रात मोटर साइकिल पर गश्त कर रहे ASI हरजीत सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह करीब रात 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी एएसआई की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी को गोलियों से छलनी करके शहीद कर दिया गया। यह पंजाब की कानून-व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। पंजाब एक सरहद का सूबा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है।