ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया लाखों के सामान से भरा बैग:गाजियाबाद में ई रिक्शा में छूट गया था बैग, कामना ने पुलिस के लिए बोला थैंक्यू

गाजियाबाद में एक महिला का बैग आज बुधवार को मेरठ रोड पर ई रिक्शा में छूट गया। महिला आनन फानन में वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंची। जहां एलटी पुल के पास ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मृत्युजंय तिवारी और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने महिला से पूरी जानकारी ली। जिसके बाद आसपास सभी रिक्शाओं की तलाशी ली। 20 मिनट में ही ट्रैफिक पुलिस ने महिला का बैग तलाश लिया। बैग देखकर महिला भावुक हो गईं, और बताया कि इसमें कीमती सामान था, जिसमें नकदी के अलावा गोल्ड का सामान भी था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने महिला का नाम और पता नोट करते हुए बैग लौटा दिया। महिला ने बताया कि बैग में सभी सामान सुरक्षित था। मुरादनगर की रहने वाली है महिला गाजियाबाद के मुरादनगर की कामना जैन बुधवार को बैग लेकर ई रिक्शा से गुलधर स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान उनका बैग छूट गया। वह आनन फानन में ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचीं और रिक्शा चालक की पहचान बताई। टीएसआई मृत्युजंय तिवारी ने बताया कि मैंने हेड कांस्टेबल के साथ मिलकर आसपास सभी रिक्शाओं की जांच की। जिसमें अलग अलग प्वाइंट पर पुलिस को जानकारी दी। क्योंकि बैग बड़ा था इसलिए उसे आसानी से छुपाया नहीं जा सकता था। 20 मिनट में ही बैग वापस कर लिया। कामना जैन ने पुलिसकर्मियों से कहा कि थैंक्यू… मैं बता नहीं सकती कि बैग गायब होने पर मेरी जान ही निकल गई। पुलिस के इस आभार को मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। पुलिस को अपना कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड का कहना है कि प्रत्येक पुलिस को अपना कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए। सामान छोटा हो या अधिक कीमत का। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ड्यूटी को निभाते हुए बैग को पहले तलाशा और फिर महिला को लौटा दिया। हर पुलिसकर्मी ऐसे मामलों में अपनी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी समझें। इससे आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है।

May 20, 2026 - 12:32
 0