ट्रेप अकाउंटेंट ने ऑफिस को बना रखा था आशियाना:एसीबी ने मेडिकल के बाद कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा

एसीबी ने रोहट बीसीएमओ ऑफिस में संविदा पर लगे जिस अकाउंटेंट को ट्रेप किया। वह सालों से बीसीएमओ ऑफिस में ही रह रहा है। ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर हो उसने अपना घर बना रखा है। लेकिन सबकुछ जानते हुआ जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने कोई कारवाई नहीं क इधर एसीबी ने सोमवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से ट्रेप हुए अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गई। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। बता दे कि 21 जून को ACB के एडिशनल SP देरावरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में टीम ने रोहट में ट्रेप कारवाई करते हुए परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए संविदा पर लगे अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था और रिश्वत के रुपए भी बरामद किए थे। आरोपी ने परिवादी की बीसीएमओ ऑफिस में लगी गाड़ी का बकाया पेमेंट पास करने और गाड़ी का टेंडर आगे भी जारी रखने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे। इस पर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने रविवार 21 जून को कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिवादी से 20 हजार रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में एसीबी को बीसीएमओ की तलाश है।

Jun 23, 2026 - 08:40
 0