झुंझुनूं को मिले 5 नए पुलिस इंस्पेक्टर:थानों की व्यवस्था होगी मजबूत, लंबित कामकाज में आएगी तेजी

जयपुर रेंज में पुलिस निरीक्षकों (सीआई) की हाल ही में जारी तबादला सूची से झुंझुनूं जिले को बड़ी राहत मिली है। जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्मिक कार्यालय द्वारा जारी 19 पुलिस इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट में से 5 नए इंस्पेक्टरों को झुंझुनूं जिले में तैनात किया गया है। तबादला सूची के अनुसार झुंझुनूं जिले में प्रशासनिक आधार पर पांच पुलिस निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। बुद्धीप्रकाश, नरेश कंवर, गोपाल सिंह थालोर, राजेंद्र कुमार और गौरव प्रधान को झुंझुनूं लगाया गया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से झुंझुनूं जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में पुलिस निरीक्षकों की कमी चल रही थी। थानों में प्रभारियों (एसएचओ) के पद खाली होने या कार्यवाहक के भरोसे होने के कारण कानून व्यवस्था और फाइलों के निपटारे जैसे रूटीन कामकाज प्रभावित हो रहे थे।

May 24, 2026 - 20:46
 0