टोंक SP ने 150 पुलिसकर्मियों के साथ चलाई साइकिल:बोले-फिटनेस जरूरी है; 300 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग

टोंक जिले के एसपी रोशन मीना ने पदभार संभालने के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों के साथ साइकिल चलाई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग और प्राणायाम सत्र से हुई। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। करीब 300 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान जैसी क्रियाओं का अभ्यास किया। योग सत्र के बाद संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई, जो पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई घंटाघर तक पहुंची। साइकिल रैली में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सफेद टी-शर्ट और कैप पहनकर साइकिल चलाते पुलिसकर्मियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। एसपी रोशन मीना ने कहा - जीवन में स्वास्थ्य और फिटनेस जरूरी है। साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करें तो इससे प्रदूषण कम होगा, ईंधन की बचत होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने युवाओं और आमजन से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने की अपील की।

May 24, 2026 - 20:46
 0