झारखंड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, हेमंत सोरेन ने रांची में किया ध्वजारोहण
झारखंड में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची तो राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुमका में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
झारखंड में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची तो राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुमका में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद लोगों को भी संबोधित किया।
सोरेन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण एवं अपने महान राज्य की जनता को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय हिन्द। जय झारखण्ड!
https://t.co/h9sNHOBVQs
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण एवं अपने महान राज्य की जनता को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय हिन्द।
जय झारखण्ड! — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2026
राज्य के डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं, जिसमें 103 नक्सलियों और 486 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी प्रमुख है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण, आधुनिकीकरण और डायल-112 के बेहतर रिस्पांस टाइम पर भी प्रकाश डाला।



