जैसलमेर में आज से तीन दिन बारिश का 'यलो अलर्ट':जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने जिले में आज, 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके प्रभाव से अगले 72 घंटों तक आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जन और बारिश की प्रबल संभावना है। विभाग ने इसे लेकर 'यलो अलर्ट' जारी किया है। पश्चिमी शिक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को अलसुबह से आमसान में बादल छाए और ठंडी हवाएं चली। लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। वहीं,बारिश की चेतावनी को देखते हुए किसान खेतों में कटी पड़ी फसल को आनन-फानन में समेटकर सुरक्षित स्थानों और ऊंचे प्लेटफार्मों पर पहुंचा रहे हैं, ताकि भीगने से फसल की गुणवत्ता खराब न हो। तापमान में उतार-चढ़ाव, उमस से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस के बीच शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के पारे में जहां 1 डिग्री की मामूली कमी आई, वहीं रात के तापमान में अचानक 4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के पारे में करीब 15 डिग्री का अंतर रहने से शाम होते ही लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वर्तमान में दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम केंद्र के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच जैसलमेर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की भी आशंका है। किसानों की बढ़ी धड़कनें, सुरक्षित स्थानों पर रख रहे फसल बेमौसम बारिश की आहट ने स्वर्णनगरी के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की मुख्य फसल जीरा और ईसबगोल की कटाई का काम इन दिनों जोरों पर है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए किसान खेतों में कटी पड़ी फसल को आनन-फानन में समेटकर सुरक्षित स्थानों और ऊंचे प्लेटफार्मों पर पहुंचा रहे हैं, ताकि भीगने से फसल की गुणवत्ता खराब न हो।

Mar 28, 2026 - 11:22
 0