जयपुर में पड़ोसी ने 17-साल की नाबालिग से किया रेप:परिजनों की गैर-मौजूदगी में घर में घुसा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की गैर-मौजूदगी में जबरन आरोपी पड़ोसी घर में घुस आया। विरोध करने पर नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को अरेस्ट किया। और शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। 17 साल की लड़की से पड़ोसी ने किया रेप थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की से 27 साल के पड़ोसी युवक ने रेप किया। घर के पास रहने के कारण आरोपी युवक से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि 16 सितंबर को उसके परिजन किसी काम से बाहर गए थे। घर में नाबालिग के अकेला होने का पता चलने पर आरोपी पड़ोसी पहुंच गया। परिजनों की गैर-मौजूदगी में जबरन घर के अंदर घुसकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसको डरा-धमकाकर रेपप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी रहने के बाद परिजनों को नाबालिग पीड़िता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों के साथ नाबालिग पीड़िता ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। और पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।



