गोंडा में पुलिस से मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार:दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, CCTV में कैद हुए थे आरोपी

गोंडा जिले में शनिवार देर रात 9.30 बजे के करीब करीमगंज परसपुर खरगूपुर थाने की पुलिस और एसओजी की चोरों से मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में तीन चोरों चुनमुन चौहान, शिवकुमार और रोशन लाल को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान चुनमुन के दाहिने पैर में और शिवकुमार बाएं पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर थाने की पुलिस तथा एसओजी टीम के साथ बालपुर चौकी क्षेत्र के पंडित पुरवा मोड़ के पास रात करीब 9:30 बजे हुई। गोली लगने से घायल चुनमुन और शिवकुमार को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। भाग रहे तीसरे आरोपी रोशन लाल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण, चोरी करने के उपकरण, दो मोटरसाइकिलें और तीन अवैध तमंचे बरामद किए हैं। इन आरोपियों ने पांच दिन पहले चौराहा स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। चोरों ने चोरी करने से पहले कैमरे को मोड़ दिया था, लेकिन फिर भी वे फुटेज में कैद हो गए थे। इसके अतिरिक्त, इन आरोपियों ने खरगूपुर और परसपुर क्षेत्रों में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और उन मामलों में भी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। बहराइच के सीताराम नगर निवासी शिवकुमार के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। बहराइच के ग्राम मल्लू सिंह निवासी चुनमुन चौहान उर्फ विशाल के खिलाफ 27 मुकदमे और बहराइच के दीवानपुरवा निवासी रोशन लाल के खिलाफ कुल 46 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस थानों की टीम और एसओजी टीम को लगाया गया था। आज देर रात हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jul 18, 2026 - 22:38
 0