कैथल पुलिस ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:बाइक से पंजाब बेचने जा रहा, नाका लगाकर पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद

कैथल में चौकी महमुदपूर पुलिस ने सरौला क्षेत्र से एक व्यक्ति को डोडापोस्त सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से जांच के दौरान 800 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान खुशहाल माजरा निवासी बलजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि चौकी महमुदपूर पुलिस की टीम गश्त दौरान गांव दाबा से सरौला जा रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि खुशहाल माजरा निवासी बलजिंद्र सिंह अवैध नशा बेचने का काम करता है। जो अभी अपनी बाइक पर नशा बेचने के लिए पंजाब की तरफ जाएगा, जिसे खुशहाल माजरा-सरौला सड़क नजदीक घग्गर पुल पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। नाका लगाकर पकड़ा आरोपी पुलिस टीम द्वारा खुशहाल माजरा-सरौला सड़क नजदीक घग्गर पुल पर पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद खुशहाल माजरा की तरफ से बाइक पर आए आरोपी को पुलिस द्वारा काबू किया गया। जांच दौरान बाइक पर रखे एक पॉलीथिन से 800 ग्राम डोडापोस्त भी बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राकेश द्वारा आरोपी बलजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई का जा रही है।

Feb 2, 2026 - 16:06
 0