कटिहार में निलंबित होमगार्ड जवान की हत्या:जमीनी विवाद में सोते समय गला रेता, आरोपी गिरफ्तार
कटिहार में शुक्रवार की देर रात निलंबित होमगार्ड जवान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कावर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला की है। मृतक की पहचान उमेश यादव के रूप में हुई है। वो लगभग 2 सालों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि सुनील यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर सो रहे जवान पर हमला कर दिया। हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद मृतक की पत्नी विमली देवी ने बताया कि चीख सुनकर वे मौके पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी सुनील यादव घटनास्थल से भाग रहा था। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Apr 18, 2026 - 15:16
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.