महिला की सदर अस्पताल में मौत:परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया गलत इलाज का आरोप,बोले-दिया था इंजेक्शन
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव की एक महिला की सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामनगर गांव निवासी विशंभर राम की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि संगीता देवी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए गांव के ही एक ग्रामीण डॉक्टर को बुलाया था। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी संगीता की हालत इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही संगीता देवी की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि कथित झोलाछाप डॉक्टर ने बिना किसी उचित जांच के महिला को 'लाल इंजेक्शन' दिए, जिससे उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। जब स्थिति बेकाबू हो गई, तब उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में हंगामा सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और शव लेकर घर लौट गए।
Mar 30, 2026 - 21:50
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.