एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 04 लाख रूपये से अधिक की स्मैक के साथ, शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 04 लाख रूपये से अधिक की स्मैक के साथ, शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
???? *एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 04 लाख रूपये से अधिक की स्मैक के साथ, शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
➡️*ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोतवाली पंतनगर पुलिस ने 14.46 ग्राम स्मैक बरामद कर ,एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
➡️ *बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 04 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।*
➡️ *अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत*
*घटना का विवरण :*
???? श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा जनपद में अपराध तरह अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत दिनांक 17/04/2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन में चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम द्वारा सघन गस्त/चेकिंग की जा रही थी।
➡️ गस्त के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित पानी की टंकी के पीछे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिस पर उसके कब्जे से 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम वंशज मखीजा पुत्र स्व० प्रमोद मखीजा निवासी म.नं. P-182/2, आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 33 वर्ष बताया।
➡️ अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना पंतनगर पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*बरामदगी का विवरण :*
➡️ 14.46 ग्राम अवैध स्मैक मय पन्नी
*अभियुक्त का विवरण :*
➡️ वंशज मखीजा पुत्र स्व० प्रमोद मखीजा , निवासी: म.नं. P-182/2, आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर , उम्र: 33 वर्ष
*एसएसपी का संदेश :*
???? जनपद में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।



