अजित के सुरक्षाकर्मी का अंतिम संस्कार, बेटे ने मुखाग्नि दी:फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की ठाणे में अंतिम विदाई, कैप्टन सुमित कपूर का शव दिल्ली पहुंचा

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया। प्लेन के पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ था। विदिप जाधव को बेटे ने मुखाग्नि दी दिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा अंतिम संस्कार हुआ। 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।नदिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ काम कर रहे थे। 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी संध्या, एक बेटी, एक बेटा और उनके माता-पिता हैं। गुरुवार को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है। शांभवी ग्वालियर की रहने वाली थीं। ग्वालियर में रहने वाली शांभवी की दादी गुरुवार सुबह रिश्तेदारों के साथ दिल्ली रवाना हुई। शांभवी ने मौत से कुछ घंटे पहले दादी को ही आखिरी मैसेज किया था। कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार प्लेन हादसे में जान गवाने वाले कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली में आज शाम या कल अंतिम संस्कार हो सकता है। दिल्ली के पंजाबी बाग में उनके घर पर लोगों की भीड़ लगी है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे है। कैप्टन कपूर के पास 16 हजार घंटे से ज्यादा फ्लाइट टाइम का अनुभव था। वे सहारा, जेटलाइन और जेट एयरवेज के साथ काम कर चुके थे। पिंकी माली का ठाणे में अंतिम संस्कार फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का ठाणे के दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार और रिश्तेदार के साथ बंड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिंकी का परिवार मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। पिंकी के पिता शिवकुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों के विसर्जन के लिए बनारस ले जाया जाएगा। पिंकी के पिता परिवार के साथ कई साल से मुंबई के वर्ली में रहते हैं। जौनपुर में बाकी परिवार रहता है। पिंकी की मौत की खबर सुनकर जौनपुर स्थित गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। पूरी खरबर पढ़ें… महाराष्ट्र डिप्टी सीएम प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ 'पापा अजित पवार के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी': केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; यूपी के जौनपुर की रहने वाली थीं हादसे के वक्त टीवी देख रही थीं अजित की मां: मौत की खबर ना मिले इसलिए स्टाफ ने टीवी केबल काटा, मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाला शरद पवार बोले- अजित की मौत दुर्घटना, राजनीति ना करें: ममता ने कहा- वे शरद की NCP में वापसी करने वाले थे, हादसे की न्यायिक जांच हो अजित पवार लियरजेट–45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए

Jan 30, 2026 - 15:18
 0