सोनीपत में ₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली लाइनमैन गिरफ्तार:: मीटर लगवाने की एवज में मांगे थे ₹25 हजार; ₹10 हजार पहले लिए
सोनीपत के खरखौदा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइनमैन ने दुकान-कम-ऑफिस पर बिजली का मीटर लगवाने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी के अनुसार, आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की रकम लेने के लिए आज बुलाया गया था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी भिवानी की टीम ने प्लानिंग के तहत आरोपी को 15 हजार रुपए की रिश्वत के लेते गिरफ्तार कर लिया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे पकड़ा गया लाइनमैन… अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांचेगी एसीबी एसीबी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने की प्रक्रिया में आरोपी अकेला शामिल था या बिजली निगम के किसी अन्य कर्मचारी की भी भूमिका थी। जांच के दौरान शिकायत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जाएगा। कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच एसीबी भिवानी की टीम कर रही है।



