कलानौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:अनुसूचित जाति आयोग की वाइस चेयरपर्सन रेनू डाबला हुई शामिल, देशभक्ति का माहौल बना

रोहतक जिले के कलानौर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की वाइस चेयरपर्सन रेनू डाबला के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा कलानौर के पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई। जो मुख्य बाजार और डीएवी चौक से होते हुए कलानौर अनाज मंडी में समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बन गया। तिरंगा यात्रा में ये पदाधिकारी रहे शामिल इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यात्रा के समापन पर अनाज मंडी में एक संक्षिप्त सभा भी आयोजित की गई । इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश भाटिया, प्रतुल आनंद, मुकेश चौहान, यश ग्रोवर, गुलाब सिंह, रमेश चेची सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0