सीतामढ़ी में एडमिशन कैंपस में शराब पार्टी का VIDEO:संचालक पहले ही छेड़खानी मामले में जा चुका है जेल

सीतामढ़ी के रिंग रोड स्थित मौर्य एडमिशन कैंपस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक कमरे में बैठकर शराब पार्टी करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कैंपस और आसपास के इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है। यह वीडियो नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों में से दो की पहचान राजा कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों रीगा क्षेत्र के निवासी हैं। वीडियो में युवक एक कमरे में बैठे हैं और उनके सामने टेबल के नीचे शराब की बोतलें और गिलास रखे हुए हैं। नगर थाना पुलिस ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो लगभग ढाई महीने पुराना है। यह वीडियो मौर्य एडमिशन कैंपस से संबंधित है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इस इंस्टीट्यूट के संचालक को सात दिन पहले धोखाधड़ी और छेड़खानी के एक मामले में जेल भेजा गया था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में शराब पार्टी का आयोजन करना एक अपराध है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aug 30, 2026 - 21:20
 0