लखीसराय में 17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:पंजाबी मोहल्ला में पुलिस की छापेमारी, बेगूसराय से लाई जाती थी खेप, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
कबैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला से लगभग 17.3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को बेगूसराय से लखीसराय लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। आरोपी को गांजा के साथ पकड़ा गया
अभियान के दौरान पंजाबी मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में संजीव कुमार ने खुलासा किया कि गांजा की यह खेप बेगूसराय जिले से लाई जाती थी और लखीसराय सहित अन्य जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार लंबे समय से शहर की कई दुकानों में गांजा की तस्करी में शामिल था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस ने जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
May 14, 2026 - 21:44
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.