सिरसा में 45 लीटर लाहन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार:सूचना के आधार पर घर पहुंची पुलिस; गांव में अवैध शराब बनाता था
फतेहाबाद जिले के रानियां थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 45 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मौड़ा थैहड़ी गांव में की गई। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरगोबिंद सिंह निवासी धमौड़ा थैहड़ी (सिरसा) के रूप में हुई है। उन्होनें बताया कि पुलिस टीम गांव धमौड़ा थैहड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आबकारी एक्ट में केस दर्ज तभी उन्हें सूचना मिली कि हरगोबिंद सिंह अपने घर पर अवैध रूप से शराब निकालने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए धमौड़ा थैहड़ी गांव से एक व्यक्ति को 45 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार नशे पर कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। रानियां में नशा नहीं पनपने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।



