सिरसा के जोड़कियां में घरों में घुसा बारिश का पानी:बाल्टियों से निकालने में जुटी महिलाएं, मकान गिरने का डर, किसानों को राहत
सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र में आज सोमवार को बारिश हुई। एक तरफ तो बारिश से किसानों को राहत मिली तो वहीं दुसरी तरफ जोड़कियां गांव में बारिश का पानी कई घरों के अंदर घुस गया। राजस्थान की सीमा से सटे इस क्षेत्र में नरमा और कपास की फसलों को इस बारिश से काफी फायदा मिलेगा। चोपटा क्षेत्र के जमाल, कुतियाना, जोड़कियां और हंजीरा सहित कई गांवों में सोमवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। किसान रामचंद्र, बनवारी लाल, जगदीश, सुभाष और विकास कुमार ने बताया, कई दिनों बाद हुई बारिश से खेतों में हरियाली छा जाएगी। जानकारी के अनुसार, जोड़कियां गांव में जोरदार बारिश के कारण पानी कई घरों के अंदर घुस गया। ग्रामीणों में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने अपने-अपने घरों से बाल्टियों से बड़ी मुश्किल से पानी निकाला। पानी घर के आंगन तक पहुंच गया, जिससे मकान गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण बोले, गली का लेवल सही न होने से उखाड़ी ग्रामीण बुध राम, प्रेम सुख, मांगे राम, विकास और भजन लाल ने बताया कि पिछले दिनों गांव की गली का स्तर सही न होने के कारण उसे उखाड़ दिया गया था। बारिश आते ही गली का पानी घरों में घुस गया और गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के अभाव में फसलें खराब हो रही थी गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बारिश के अभाव में हरियाणा के इन सीमावर्ती गांवों में फसलें खराब हो रही थी। उमस और गर्मी के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। इस बारिश से गर्मी से भी निजात मिली है और खरीफ की फसल को भी काफी फायदा होगा। किसानों को अब फसल का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। नरमा फसल की बुवाई उल्लेखनीय है कि ये गांव नहरों के अंतिम छोर पर पड़ते हैं, जिससे इनकी अधिकतर जमीन बिरानी है। सावनी (खरीफ) की फसल मुख्य रूप से मानसून की बारिश पर ही निर्भर करती है। किसानों ने बीटी नरमे और देशी कपास की बुवाई तो कर दी थी, लेकिन नहरी पानी के अभाव के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही थी।