शरद पवार बोले-फडणवीस विलय की बातचीत में शामिल नहीं थे:उन्हें कमेंट करने का अधिकार नहीं; विद्या प्रतिष्ठान में अजित के बेटों से मिले NCP-SP चीफ

NCP(SP) चीफ शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच विलय की चर्चा में शामिल नहीं थे। इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद ने दावा किया कि NCP (SP) नेता जयंत पाटिल और उनके भतीजे और NCP चीफ अजित पवार विलय की बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे। शरद पवार ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ली है। दरअसल CM फडणवीस ने पिछले दिनों कहा था कि अगर NCP मर्जर की बातचीत सच में चल रही होती, तो अजित पवार ने उनके साथ यह बात शेयर की होती। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद ही शरद पवार और उनकी पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि विलय के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी। शरद ने कहा, फिलहाल हमारा पूरा ध्यान इस समय शोक में डूबे सभी लोगों का ख्याल रखने और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर है। इस समय किसी भी तरह के राजनीतिक फैसलों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। बारामती में आज के 3 घटनाक्रम अजित पवार के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कलश यात्रा NCP यूथ कांग्रेस दिवंगत डिप्टी सीएम और पार्टी प्रमुख अजित पवार के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'कलश यात्रा' निकाल रही है। यह यात्रा 4 से 7 फरवरी के बीच देश के चारों कोनों को कवर करेगी। यह यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। अजित की मौत के बाद विद्या प्रतिष्ठान में पहली बैठक NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में विद्या प्रतिष्ठान में एक बैठक हुई। इसमें अजित पवार के बेटे पार्थ पवार, जय पवार, विजया पाटिल और दूसरे सदस्य शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद यह पहली बैठक थी। शरद पवार और अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार के बीच एक बंद कमरे में भी बैठक हुई। यह बैठक विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के एजेंडे के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में NCP के दोनों गुटों का संभावित विलय और आगामी जिला परिषद चुनाव पर बातचीत हुई। शरद पवार डिप्टी CM सुनेत्रा पवार के घर पहुंचे शरद पवार बुधवार को बारामती स्थित डिप्टी CM सुनेत्रा पवार के घर गए। वहां उनके पति और भतीजे अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। शरद पवार ने शहर की सहयोग सोसाइटी का दौरा किया, जहां अजित पवार के अचानक निधन के बाद शोक सभा आयोजित की गई थी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें: NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस:सुनेत्रा बारामती लौटीं, शरद पवार मुंबई पहुंचे; CM फडणवीस जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव प्रचार नहीं करेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि अजित पवार की पत्नी और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार बारामती लौट आईं। पढ़ें पूरी खबर…

Feb 5, 2026 - 14:20
 0