लखीसराय में कुएं से मिला युवक का शव:पुलिस ने जांच शुरू की, 20 जनवरी को घर से निकले थे

लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा गांव में गुरुवार को कुएं से एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान चमघरा गांव निवासी राम शंकर मंडल के 45 वर्षीय पुत्र संतोष मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खोजबीन के बाद नहीं लगा कोई सुराग मृतक के भाई सुधीर कुमार ने बताया कि संतोष मंडल 20 जनवरी को घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह गांव के कुछ ग्रामीणों ने चमघरा गांव स्थित एक कुएं में शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तत्काल रामगढ़ चौक थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला शव मिलने की खबर फैलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या कोई अन्य कारण।

Jan 22, 2026 - 15:48
 0