रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:*
रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:*
*रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:*
दिनांक *14 मार्च 2026* को *हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI* के तत्वावधान में *जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी, रुद्रपुर* में *CA’s XI* और *SGST XI* के बीच *20 ओवर* का एक *मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच* आयोजित किया गया। इस *आयोजन का उद्देश्य* *समन्वय और खेल भावना* को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* *रुद्रपुर के मेयर* *श्री विकास शर्मा जी* रहे। वहीं *विशिष्ट अतिथियों* में *सीनियर एडवोकेट श्री डी. पी. यादव जी* तथा *KGCCI के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बंसल जी* उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर *हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI* के *चेयरमैन CA मोहित देव, वाइस चेयरमैन CA बलजीत सिंह कलसी, सचिव CA अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष CA चेतन प्रकाश खुराना तथा CICASA चेयरमैन CA रोहित नौला* भी उपस्थित रहे।
*मुख्य अतिथि रुद्रपुर मेयर श्री विकास शर्मा जी* ने *खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हल्द्वानी ब्रांच द्वारा आयोजित इस मैच की सराहना की*। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रोफेशनल्स और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए आवश्यक हैं, जिससे वे स्वयं को *शारीरिक रूप से फिट रखने और तनावमुक्त* रहने में मदद प्राप्त करते हैं।
*मैच की शुरुआत* टॉस से हुई, जिसमें *SGST XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी* करने का निर्णय लिया। *SGST XI* की टीम ने निर्धारित ओवरों में *149 रन* बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में *CA’s XI* की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए *मात्र 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन* बनाकर *7 विकेट से शानदार जीत* दर्ज की।
मैच में कई खिलाड़ियों ने *उत्कृष्ट प्रदर्शन* किया। *CA आलोक चावला* ने *38 गेंदों पर 48 रन* की शानदार पारी खेली और *उन्हें मैन ऑफ द मैच* चुना गया। *SGST XI* की ओर से *श्री संतोष उनियाल* ने *27 गेंदों पर 40 रन* तथा *श्री अखिलेश द्विवेदी* ने *35 रन* का योगदान दिया।
*गेंदबाजी* में *CA गुरजस्पाल सिंह ने 4 ओवर में 4 विकेट* लेकर *बेहतरीन प्रदर्शन* किया। वहीं *CA अक्षय अग्रवाल* ने *3 विकेट* तथा *CA अभिनव बंसल* ने भी *महत्वपूर्ण विकेट* लिया।
इस अवसर पर *CA विनीत शर्मा, CA विजेंद्र माहेश्वरी, CA पारस सुराना, CA ऋषभ चिलाना, CA यश नारंग* तथा *Deputy Commissioner श्री रजनीश यशवस्थी, Deputy Commissioner श्री विनय प्रकाश ओझा, Deputy Commissioner श्री ज्ञान चंद, Assistant Commissioner श्री अनिल चौहान, Assistant Commissioner श्री संतोष उनियाल, STO श्री मुकेश पाण्डेय, STO श्री एजाज बेग, STO श्री नवीन कांडपाल, SAO श्री राकेश जखमोला एवं अन्य गणमान्य* भी उपस्थित रहे।
पूरा मैच जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों ने भी इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। इस प्रकार का आयोजन पेशेवर समुदाय के बीच मित्रता, सहयोग और टीम भावना को और मजबूत करता है।



