राम कथा के अनसुने किस्से: रामायण के वे प्रसंग जो कम ही लोगों ने सुने हैं और जो जीवन में बदलाव ला सकते हैं
राम कथा के अनसुने किस्से: रामायण के वे प्रसंग जो कम ही लोगों ने सुने हैं और जो जीवन में बदलाव ला सकते हैं
राम कथा के अनसुने किस्से: रामायण के वे प्रसंग जो कम ही लोगों ने सुने हैं और जो जीवन में बदलाव ला सकते हैं
रुद्रपुर - निकटवर्ती गांव फुलसूंगा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वाधान में फुलसूंगा स्थित जेष्ठा प्लेटिनम टावर के समीप श्री राम कथा आयोजित की जा रही है। जिसमें परम पूज्य श्री शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का वर्णन किया जा रहा है। जिसमें गत रात्रि श्री राम और केवट संवाद बताया गया। बीती रात बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ रहे। महाराज जी ने बताया की किस प्रकार गंगा नदी को पार करने के लिए प्रभु श्री राम ने केवट की नाव का सहारा लिया और वह गंगा नदी पार कर पाए। उन्होंने कहा कि प्रभु राम ने राक्षसों का नाश करने के लिए जहां वानरों को अपनी सेना बनाया ।वही समाज के सभी लोगों का भी सहयोग लिया।। इससे पूर्व समाजसेवी और भाजपा नेता चुघ ने श्री शांतनु जी महाराज को पुष्पगुचछ भैंटकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। चुघ ने कहा श्री राम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों और अहंकार का समापन होता है। होने का की प्रभु की भक्ति में ली रहकर ही मनुष्य सद्मार्गी और बढ़ सकता है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से श्री शांतनु जी महाराज ने श्री राम केवट संवाद का वर्णन किया वह प्रेरणादाई है कि किस प्रकार प्रभु राम समाज के सभी वर्गों को सम्मान देते थे और उनके साथ चलते थे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म और आध्यात्म के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए। इस दौरान दूधिया बाबा मंदिर के स्वामी शिवानंद जी महाराज,आलोक प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, सोनू ठाकुर , जयप्रकाश सिंह, जगदंबा कौशिक, पूनम पांडे, विनोद चौहान,हरिलाल ठाकुर, सर्वेश तिवारी, हरदीप सिंह, उपेंद्र गिरी,आलोक सिंह,अशोक कुमार सिंह ,रजत दिक्षित, अमित गौड़, यश सिंह,सोनू शर्मा, सार्थक समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।



