यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम बोले- जेल में सांप-बिच्छू मारता था; दलित के मुंह में तमंचा ठूंसा, बच्चों को छत से फेंककर बचाया
नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर अयोध्या से आई है। यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दूसरी खबर जेल के दिनों में आजम खान को एनकाउंटर के डर को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. अयोध्या में राममंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा, PM मोदी 25 नवंबर को ध्वज लगाएंगे
अयोध्या में राम मंदिर के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो गया है। मुख्य मंदिर के साथ ही परकोटा के 6 मंदिर भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर भी पूरे हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड और कलश स्थापित हो चुके हैं। सप्त ऋषियों के मंदिरों का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए 2. आजम जेल बदलने पर बेटे से बोले थे- जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे
आजम खान को जेल बदले जाने के दौरान एनकाउंटर का डर सता रहा था। इसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा- एक रात करीब साढ़े तीन बजे उन्हें सोते से उठाया गया। मुझे और मेरे बेटे अब्दुल्ला के लिए जेल के बाहर अलग-अलग गाड़ियां लाई गईं। मैं जेल में सुनता था कि बाहर एनकाउंटर हो रहे हैं। मैंने अब्दुल्ला को गले लगाया। कहा- बेटे, जिंदगी रही तो मिलेंगे। नहीं रही तो ऊपर मिलेंगे। पूरी खबर पढ़िए 3. 'योगी सरकार की अर्थी निकालो' कहने वाला डॉक्टर सस्पेंड
'अगर अर्थी निकालनी है तो सरकार या योगी की निकालो।' यह कहने वाले सुल्तानपुर के बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी CMS डॉ. भास्कर को सस्पेंड कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने आदेश जारी किया। डॉ. भास्कर को अयोध्या कार्यालय से अटैच किया गया है। इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभनाथ ने जयसिंहपुर कोतवाली में डॉ. भास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़िए 4. 25 दिन बाद यूपी में मौसम बदला, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी
यूपी में 25 दिन बाद अचानक मौसम बदल गया। कानपुर, झांसी, बदायूं में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मथुरा, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में भी बूंदाबांदी हुई। जौनपुर, बहराइच समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हैं। आखिरी बार दशहरे पर बारिश हुई थी। बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान उठा है, जिससे यूपी का मौसम बदला। पूरी खबर पढ़िए 5. काशी में छठ पूजा देखने विदेशी पहुंचे, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया
यूपी में छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास हैं। व्रती महिलाओं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। भजनों पर जमकर झूमीं। काशी में छठ पूजा देखने विदेशी भी पहुंचे। इससे पहले गोरखपुर में रोहिन नदी के घाट पर छठ की वेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जमकर लात-घूसे चले। पूरी खबर पढ़िए अब 8 अहम खबरें... 6. मुरादाबाद के रेस्टोरेंट में 5 सिलेंडर फटे, पोतों को बचाने में दादी की मौत
मुरादाबाद में 3 मंजिला रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इसके बाद एक-एक करके 5 गैस सिलेंडर फट गए। हादसे में 10 से अधिक लोग झुलस गए। रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव की मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। लपटों के बीच 16 लोग फंस गए। पूरी खबर पढ़िए 7. फतेहपुर में बच्चे के पेट के आर-पार हुआ सरिया, 7 घंटे तक दर्द से तड़पा
फतेहपुर में 5 साल का बच्चा 22 फीट ऊंचे मकान की छत से गिर गया। नाली में लगा सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया। करीब 7 घंटे बाद ऑपरेशन करके सरिया निकाला गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा छत पर खेल रहा था। उसे कानपुर के रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन में 5 लाख रुपए का खर्च बताया गया। लोगों ने चंदा जुटाकर 2.8 लाख रुपए जमा किए। इसके बाद बच्चे का इलाज शुरू किया गया। पूरी खबर पढ़िए 8. पत्नी प्रेमी संग भागी, वकील पति ने सुसाइड किया, लिखा- बच्चों को छूने मत देना
बरेली में पत्नी से परेशान होकर एडवोकेट पति ने जहर खा लिया। उन्हें गुड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी 3 महीने पहले उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। तभी से वो डिप्रेशन में थे। पति कमल कुमार सागर ने सुसाइड नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा- मेरी मौत के बाद मेरे बच्चों को उनकी मां के पास किसी भी कीमत पर मत जाने देना। पूरी खबर पढ़िए 9. मुरादाबाद में सांड ने बुजुर्ग को 5 फीट उठाकर पटका, मौत
मुरादाबाद में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। सांड ने बुजुर्ग खजान सिंह को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना मुरादाबाद शहर के चंद्रनगर सिविल लाइंस में शनिवार सुबह की है। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए 10. लखीमपुर में योगी का ऐलान- मुस्तफाबाद का नाम कबीरधाम करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर कबीरधाम किया जाएगा। कहा- प्रदेश में 2017 से पहले धार्मिक स्थलों की क्या हालत थी, सभी जानते हैं। लेकिन, डबल इंजन की सरकार आने के बाद हमने धार्मिक स्थलों की दशा बदली। पहले तो पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने में चला जाता था। पूरी खबर पढ़िए 11. लखीमपुर में दलित को कूल्हे में 100 रॉड मारी, मुंह में तमंचा ठूंसा
लखीमपुर खीरी में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथी ने दलित कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की। उसके मुंह में तमंचा घुसेड़ कर जान से मारने की धमकी। फिर लोहे की रॉड से 3 घंटे तक पीटा। उस पर रॉड से 100 से ज्यादा वार किए। किसी तरह जान बचाकर वो अपने घर पहुंचा। यहां आसपास के लोग उसे उसे गोद में उठाकर अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़िए 12. लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में भीषण आग, तीन मंजिला अस्पताल में भरा धुआं
लखनऊ में आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और अस्पताल स्टाफ का दम घुटन

लखनऊ में आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और अस्पताल स्टाफ का दम घुटने लगा। अफरा-तफरी मच गई। धुआं भरने से अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती 22 मरीज फंस गए। तुरंत परिजनों और स्टाफ ने जैसे-तैसे CCU में भर्ती मरीजों का रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़िए 13. शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में महिला से रेप, सफाईकर्मी ने स्टाफ वॉशरूम में दरिंदगी की
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में महिला के साथ सफाईकर्मी ने रेप किया। महिला ने खुद को किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। भागते हुए मेडिकल कॉलेज में बनी पुलिस चौकी पर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, महिला का देवर 3 दिन से पुरुष मेडिसिन वार्ड में एडमिट है। वह उसकी देखभाल करने के लिए रुकी हुई थी। पूरी खबर पढ़िए खबर जो हटकर है... 14. बुलंदशहर में सूरजपाल ने साइकिल को बनाया अपना आशियाना, सोते भी इसी पर
बुलंदशहर के अनूपशहर में 60 साल के सूरजपाल ने अपनी साइकिल को ही अपना आशियाना बना लिया। स्याना में रहने वाले सूरजपाल नौकरी की तलाश में अपनी झोपड़ीनुमा साइकिल से करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर अनूपशहर पहुंचे हैं। साइकिल बेहद खास है। उन्होंने इसे 5 साल पहले करीब 6 हजार रुपए की लागत से तैयार किया था। पूरी खबर पढ़िए कल कैसा रहेगा मौसम... 15. पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण चक्रवाती तूफान मोंथा 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट को टच करेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। इससे पूर्वांचल के कुछ जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...