प्रयागराज में किसानों की महापंचायत:पुलिस कार्रवाई पर भड़के राष्ट्रीय अध्यक्षर; बोले - इशारे पर किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज होते हैं फर्जी मुकदमे

प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर पांच जिलों से आए किसानों ने करीब पांच घंटे तक अपनी समस्याएं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के सामने रखीं। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। धरने के दौरान पुलिस की शिकायतों का जिक्र होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान मंच से भड़क उठे। उन्होंने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पर आरोप लगाया कि एक नेता के इशारे पर किसान नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सीपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद धरना स्थल का माहौल गर्मा गया। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका में मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की। बढ़ते तनाव के बीच डीसीपी सिटी और एडीएम सिटी मौके पर पहुंच गए। किसान नेताओं और अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली। इस दौरान राजेश सिंह चौहान ने मंच पर ही अफसरों से अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों से जुड़े मुकदमों की एक जांच टीम गठित कर पुनः जांच कराई जाएगी। महापंचायत के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन के रवैये के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान अब अन्याय नहीं सहेगा। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

Oct 27, 2025 - 18:59
 0