'ग्रीनलैंड हमारा मामला नहीं...' पुतिन ने ट्रंप को दी 'खुली छूट', पर डेनमार्क को जमकर सुनाया!
Putin Greenland Statement: राष्ट्रपति पुतिन ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के दावे पर तोड़ी चुप्पी। अलास्का और वर्जिन आइलैंड्स का उदाहरण देकर पुतिन ने बताई ग्रीनलैंड की असली कीमत। जानें क्यों रूस ने इस मुद्दे से बनाई दूरी।
Putin Greenland Statement: राष्ट्रपति पुतिन ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के दावे पर तोड़ी चुप्पी। अलास्का और वर्जिन आइलैंड्स का उदाहरण देकर पुतिन ने बताई ग्रीनलैंड की असली कीमत। जानें क्यों रूस ने इस मुद्दे से बनाई दूरी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ग्रीनलैंड को लेकर जारी अंतरराष्ट्रीय खींचतान पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। पुतिन ने स्पष्ट कहा कि यह अमेरिका और डेनमार्क का आपसी मामला है और रूस इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।
पुतिन ने किया दो घटनाओं का जिक्र
इतिहास के पन्नों से दिया जवाब पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में इतिहास का हवाला देते हुए दो बड़ी घटनाओं का जिक्र किया:
वर्जिन आइलैंड्स (1917) : डेनमार्क ने पहले भी अपनी जमीन अमेरिका को बेची है।
अलास्का सौदा (1867) : पुतिन ने याद दिलाया कि रूस ने खुद अलास्का को महज $7.2 मिलियन में अमेरिका को सौंपा था।
पुतिन ने कितनी लगाई ग्रीनलैंड की कीमत?
ग्रीनलैंड की 'कीमत' पर पुतिन का गणित पुतिन ने न केवल राजनीतिक बयान दिया, बल्कि ग्रीनलैंड की आर्थिक वैल्यू का अनुमान भी लगाया। उन्होंने कहा:
सामान्य तुलना में इसकी कीमत 200-250 मिलियन डॉलर हो सकती है।
लेकिन अगर इसके सोने और प्राकृतिक संसाधनों को देखें, तो यह 1 बिलियन डॉलर तक जा सकती है।
'डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को हमेशा एक कॉलोनी की तरह माना है और वहां के लोगों के साथ कठोर व्यवहार किया है।' — व्लादिमीर पुतिन
ट्रंप की इच्छा और नाटो में हलचल यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने की अपनी पुरानी इच्छा फिर दोहराई है। पुतिन का यह 'तटस्थ' रुख असल में पश्चिमी देशों और नाटो सहयोगियों के बीच बढ़ती दरार को और हवा दे सकता है।



