मुजफ्फरपुर में युवक को मारी 5 गोलियां:अंधाधुंध फायरिंग के बाद फरार हुए बाइक सवार बदमाश, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
मुजफ्फरपुर में एक युवक को गोली मारी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने प्रभात नाम के युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 5 बुलेट उसे लगी। स्थानीय लोगों की मदद से मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) रेफर कर दिया गया। प्रभात की स्थिति अभी चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक की है।
वारदात की वजह तलाश रही पुलिस
SSP ने कहा कि शुरुआती जांच में अभी तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस रोहुआ चौक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस आपसी रंजिश, पैसे के लेनदेन और पुराने विवाद सहित सभी संभावित कोणों से मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की वजह साफ हो जाएगी। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
May 20, 2026 - 12:32
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.