नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय
Big decision by Government of Nepal : नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक को हटाते हुए 200 और 500 रुपए के नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति नवंबर 2026 के बाद जारी नोटों पर होगी। इससे नेपाल जाने वाले ...
Big decision by Government of Nepal : नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक को हटाते हुए 200 और 500 रुपए के नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति नवंबर 2026 के बाद जारी नोटों पर होगी। इससे नेपाल जाने वाले भारतीयों के साथ ही बॉर्डर इलाके के नेपाली लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो सामान खरीदते के लिए सीमा पार करते हैं। करीब 10 साल बाद नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब भारतीय और नेपाली नागरिक तय सीमा के भीतर इन नोटों को नेपाल ला और ले जा सकेंगे। हालांकि यह छूट केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी हुए नोटों पर लागू होगी और अधिकतम सीमा 25000 रुपए रहेगी।
इन नोटों को मिली मंजूरी
नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक को हटाते हुए 200 और 500 रुपए के नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति नवंबर 2026 के बाद जारी नोटों पर होगी। इससे नेपाल जाने वाले भारतीयों के साथ ही बॉर्डर इलाके के नेपाली लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो सामान खरीदते के लिए सीमा पार करते हैं। करीब 10 साल बाद नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
क्या होगी अधिकतम सीमा?
अब भारतीय और नेपाली नागरिक तय सीमा के भीतर इन नोटों को नेपाल ला और ले जा सकेंगे। हालांकि यह छूट केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी हुए नोटों पर लागू होगी और अधिकतम सीमा 25000 रुपए रहेगी। इससे नेपाल जाने वाले भारतीयों के साथ ही बॉर्डर इलाके के नेपाली लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो सामान खरीदते के लिए सीमा पार करते हैं। करीब 10 साल बाद नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
ALSO READ: भारत-नेपाल सीमा विवाद का पूरा सच: आखिर क्यों उलझे हैं दोनों पड़ोसी देश?
पहले था यह नियम
इससे पहले भारत द्वारा नवंबर 2016 में नोटबंदी किए जाने के बाद नेपाल में सिर्फ 100 रुपए के नोट को ही लाने और ले जाने की अनुमति थी। इसके चलते नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि यह प्रावधान 11 फरवरी को नेपाल राजपत्र में आवश्यक नियम बनने के बाद पहले ही अधिसूचित किया जा चुका था, लेकिन नियमों को दोहराने और उनके क्रियान्वयन को स्पष्ट करने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने इसे फिर से जारी किया।
ये नोट रहेंगे प्रतिबंधित
वहीं दूसरी ओर 9 नवंबर 2016 से पहले के जारी 500 और 1000 के नोट पहले की तरह ही प्रतिबंधित रहेंगे। भारतीय यात्री बिना कस्टम घोषणा के 5000 अमेरिकी डॉलर (करीब 4.83 लाख रुपए) के बराबर राशि तक भारतीय मुद्रा ला सकते हैं, लेकिन इसके लिए नोटों का मूल्य वर्ग 100 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
ALSO READ: नेपाल ने लिपुलेख और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जताया कड़ा ऐतराज
क्या होगा इस फैसले का असर?
NRB के मुताबिक, नेपाली नागरिक भारत के अलावा किसी अन्य देश से नेपाल में भारतीय मुद्रा नहीं ला सकते। इसी प्रकार वे भारत को छोड़कर किसी अन्य देश में नेपाल से भारतीय मुद्रा नहीं ले जा सकते। नेपाल सरकार के इस फैसले से भारत और नेपाल के बीच यात्रा और सीमा पार होने वाले लेनदेन अधिक सुगम होने की उम्मीद है।



