खाई में मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप लगाया:हमीरपुर पुलिस बोली- शराब के नशे में गिरने से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क किनारे खाई में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के रैला गांव निवासी 52 वर्षीय संग्राम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे शराब के नशे में गिरने से हुई मौत मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संग्राम सिंह चार दिन पहले अपनी ससुराल भटरी गांव आया था। रविवार दोपहर वह भटरी से सिसोलर की ओर निकला था। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खाई में उसका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को एंबुलेंस से मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। भांजे ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के भांजे सुशील कुमार, जो कानपुर के रानिया से मौदहा पहुंचे, ने आरोप लगाया कि शव पर ऐसे निशान हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि संग्राम सिंह को करंट लगाकर हत्या की गई और बाद में शव सड़क किनारे खाई में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्नी की चार साल पहले हो चुकी है मौत परिजनों के मुताबिक, संग्राम सिंह की पत्नी का चार वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनकी दो बेटियां 10 वर्षीय राधा और 7 वर्षीय कल्लो अपने ननिहाल में नाना-नानी के साथ रहती हैं। मृतक के दो साले गुजरात में रहते हैं, जबकि ससुराल में केवल वृद्ध सास-ससुर ही मौजूद हैं। पुलिस बोली- नशे में गिरने से हुई होगी मौत मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर मुहम्मद महफूज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। आशंका है कि नशे की हालत में वह सड़क किनारे खाई में गिर गए हों और समय पर मदद या पानी न मिलने से उनकी मौत हो गई हो। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Jul 27, 2026 - 08:12
 0