महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना का उद्घाटन:विधायक कंवर सिंह यादव ने किया, बोले- अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई जल की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन किया गया है। विधायक कंवर सिंह यादव ने सोमवार को पंप हाउस एमडी-5 और एमडी-6 परिसर में महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी की जल क्षमता सुधार परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव, एसडीओ पंकज कुमार, जेई रिंकू यादव सहित कई विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षमता में सुधार के लिए नए पंप हाउस का पुनर्निर्माण किया विधायक कंवर सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी की जल क्षमता बढ़ने से अब नहर के अंतिम छोर तक स्थित गांवों को भी पर्याप्त और नियमित रूप से सिंचाई का पानी मिल सकेगा। परियोजना के तहत पंप हाउस एमडी-1 से एमडी-3 की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बे (Additional Bay) का निर्माण किया गया है। वहीं, एमडी-4 से एमडी-6 की क्षमता में सुधार के लिए नए पंप हाउस का पुनर्निर्माण किया गया है। इन कार्यों से कम समय में अधिक पानी की आपूर्ति संभव होगी, जिससे पूरे वितरण तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ऊर्जा की भी बचत होगी। 'भविष्य में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा' विधायक ने आगे कहा कि इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी के टेल क्षेत्र के किसानों को मिलेगा, जहां पहले पानी की उपलब्धता एक बड़ी समस्या थी। अब नहर की शुरुआत से लेकर अंतिम छोर तक सभी किसानों को समान रूप से सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि अधिक लाभकारी बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि नहर में पानी का निरंतर प्रवाह रहने से क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी से रिचार्ज होगा। इससे भविष्य में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल तथा सिंचाई दोनों के लिए जल उपलब्धता बेहतर होगी। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए विधायक कंवर सिंह यादव और सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।