मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ आनंद विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पशुपालन मंत्री लखन पटेल का कद कम कर दिया है। लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है, अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। बुंदेलखंड से आने वाले लखन पटेल मोहन कैबिनेट में स्वतंत्र ...

Jul 15, 2026 - 11:44
 0
मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ आनंद विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी


भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पशुपालन मंत्री लखन पटेल का कद कम कर दिया है। लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है, अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। बुंदेलखंड से आने वाले लखन पटेल मोहन कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के तौर पशुपालन विभाग संभाल रहे थे।

लखन पटेल से अचानक से पशुपालन विभाग वापस लेने के पीछे विभाग के कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों को माना जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष के तहत पशुपालन पर काफी फोकस दे रही है और विभाग में कई नई योजनाएं संचालित हो रही है। वहीं प्रदेश में  दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को लेकर भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

देर रात सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार लखन पटेल के पास अब केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन विभाग अभी अपने पास रखा है। लखन पटेल से विभाग वापस लेने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। वहीं मंत्री लखन पटेल की इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि लखन पटेल मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे।