भोजपुर में नहर में डूबने से मछुआरे की मौत:मछली मारने गए थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला
भोजपुर जिले में नहर में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मछली मारने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक कलेक्टर मुसहर(50) नवादा के अनाइठ मोहल्ला के रहने वाले थे। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव त्रिदंडी स्वामी मंदिर के पास की है। मृतक की बहू सुरसातो देवी ने बताया कि मछली मारने के लिए नहर के किनारे गए थे। पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों से मिली। जिसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में मचा कोहराम मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी मीना देवी, तीन बेटी बसमती, पनपातो, दशहरिया और दो पुत्र मनोज, सनोज है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Dec 6, 2025 - 09:55
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.