आईजी कुमाऊं रेंज महोदया के मार्गदर्शन व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के सभी थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन*

आईजी कुमाऊं रेंज महोदया के मार्गदर्शन व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के सभी थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन*

Mar 14, 2026 - 15:20
 0
आईजी कुमाऊं रेंज महोदया के मार्गदर्शन व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के सभी थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन*

???? *“कोशिश–एक नई आशा”:*????

 *आईजी कुमाऊं रेंज महोदया के मार्गदर्शन व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के सभी थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन*

➡️ *पुलिस लाइन रुद्रपुर में महिलाओं हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित* 

???? आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2026) के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल महोदया के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त थाना/चौकी में विशेष “थाना दिवस – कोशिश एक नई आशा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

➡️ इस दौरान जनपद के सभी थानों में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु*

▪ *महिला शिकायतों का त्वरित समाधान:*

➡️ थाना दिवस में पहुंची महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल निस्तारण किया गया तथा आवश्यक मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही की गई ।

▪ *लंबित मामलों की विशेष समीक्षा:*

➡️ ऐच्छिक ब्यूरो एवं महिला हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

▪ *महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों पर जागरूकता:*

➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को घरेलू उत्पीड़न, महिला अपराध, साइबर ठगी से बचाव, महिला हेल्पलाइन, डायल-112 सहित अन्य सुरक्षा उपायों के संबंध में वृहद स्तर पर जागरूक किया गया।

▪ *मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी:*

➡️ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने थाना दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं साझा की तथा पुलिस की इस पहल की सराहना की गई।

????‍⚕ *पुलिस लाइन रुद्रपुर में महिलाओं हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर*

➡️ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में महिला पुलिसकर्मियों तथा पुलिस परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।