बेतिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:नवनिर्मित सड़क पर गड्ढे से वाहन पलटा, दूसरा घायल

बेतिया के सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमिलिया टोला–परसौनी मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नवनिर्मित सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान ऐकवा गांव निवासी चंद्रिका महतो के पुत्र बिक्की महतो के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक इमिलियाटोला निवासी नथू चौधरी का पुत्र बसंत कुमार है, जिसका इलाज बेतिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बिक्की महतो नरकटियागंज चीनी मिल में गन्ना गिराकर अपने घर लौट रहा था। इमिलियाटोला और परसौनी के बीच नवनिर्मित सड़क के पूर्वी हिस्से में बने एक गहरे गड्ढे में उसका वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बिक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बसंत कुमार को गंभीर हालत में बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ऋतूराज जयसवाल ने बताया कि पुलिस बल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है। बिक्की महतो की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Jan 10, 2026 - 15:48
 0