भोजपुर में कुकर फटने से महिला झुलसी:किचन में आलू बॉयल कर रही; चेहरा बुरी तरह से जला

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में खाना बनाते समय अचानक कुकर फट गया। इस हादसे में चूल्हे पर खाना बना रही एक महिला बुरी तरह झुलस गई। कुकर फटने की तेज आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उबलता पानी-भाप महिला के चेहरे पर पड़ा झुलसी महिला की पहचान सेमरिया गांव निवासी बाला लखंदर की 28 साल की पत्नी रीमा देवी के रूप में की गई है। बुधवार को रीमा देवी अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कुकर में आलू डालकर उसे भाप पर चढ़ाया था। कुछ ही देर बाद अचानक कुकर में जोरदार धमाका हो गया। कुकर फटते ही उबलता पानी और भाप महिला के चेहरे और शरीर पर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना देरी किए झुलसी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला के चेहरे का हिस्सा अधिक झुलसा है, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। झुलसी महिला की गोतनी संगीता देवी ने बताया कि खाना बनाते समय कुकर में अचानक तेज प्रेशर बन गया, जिससे वह ब्लास्ट कर गया। उन्होंने कहा कि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुकर इस तरह फट जाएगा। हादसे के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

Jan 29, 2026 - 11:44
 0