*भाजपा परिवार ने उमंग और उत्साह से मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
*भाजपा परिवार ने उमंग और उत्साह से मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
*भाजपा परिवार ने उमंग और उत्साह से मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस !
*पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : सीएम धामी*
*विकास में सहयोग की तरह, नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी जागरूक रहे : सीएम धामी*
*पीएम की प्रेरणा अनुशार, स्थानीय उत्पादों को खरीदकर राष्ट्र निर्माण में करें योगदान : भट्ट*
देहरादून 15 अगस्त। भाजपा परिवार ने आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों से पीएम की प्रेरणा अनुशार स्थानीय उत्पादों को खरीदकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आग्रह किया।
पार्टी मुख्यालय में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामूहिकता से तिरंगा फहराया। राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हुए भारत माता के उन सभी वीर सपूतों को नमन किया जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।वहीं देश उन सभी वीर जवानों को भी याद किया, जो सीमाओं की सुरक्षा में प्राणों की बाजी लगाते हैं।साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस आजादी का जश्न मनाने का समय है, साथ ही देश समाज के प्रति कर्तव्य पर सजग रहने का पावन अवसर भी है। देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के अंदर भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है, वैश्विक पहचान बढ़ रही है। पहले की तरह गरीबी, अनाज, पानी, बिजली, कपड़े आदि कोई बड़ी समस्या नहीं है। आज देश दुनिया की हमारी चौथी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत आज रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ निर्णायक रूप से बढ़ गए हैं।
कहा, हम सक्षम हुए तो दुनिया ने हमारी 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने देखी कि जब स्वदेश वैक्सीन ने दुनिया के 100 से अधिक देशों की जान बचाई। आज भी दुनिया में कहीं आपदा आती है, कहीं कोई परेशानी होती है, तो भारत ऐसे समय में खड़ा होता है। अभी मिडिल ईस्ट में लड़ाई चल रही है, उधर रूस-यूक्रेन युद्ध हो रहा है, पूरी दुनिया में हाहाकार मच रहा है, लेकिन भारत में सारे काम समय से हो रहे हैं, सारी चीजें व्यवस्थित तरीके से हो रही हैं क्योंकि भारत का नेतृत्व आज ऐसे हाथों में है जो 'राष्ट्र प्रथम' की भावना लेकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने चेताते हुए कहा, एक तरफ हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान को बनाने वाले भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के विचारों को धरातल पर स्थापित कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग संविधान की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। संविधान की किताब हाथ में लेते हैं, लेकिन मर्यादा, संस्कार और जो भारत की संस्कृति है, उनके स्मरण और व्यवहार में कहीं नाममात्र की भी नहीं है। अभी कांग्रेस पार्टी के युवराज जो सामंतवादी सोच लेकर पैदा हुए हैं, आप देखिए, कैसे अहंकार की भाषा बोलते हैं। वह सोचते हैं कि एक गरीब माँ का बेटा कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया? इस पर तो केवल हमारा अधिकार है और ये "हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। उनको गलतफहमी है कि हम ही प्रधानमंत्री बनेंगे, हम ही जो है देश को चलाएंगे, हम ही देश की संसद चलाएंगे।
इसी क्रम में उन्होंने निशाना साधा कि कैसे एक कांग्रेस नेता जिनकी मां खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, दूसरे की दादी प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। लेकिन अपने मंच पर कैसे एक दूसरे को गले मिलते हैं और किस प्रकार से एक दूसरे देश की राष्ट्राध्यक्ष का अपमान करते हैं! महिलाओं का अपमान करना तो इनकी प्राथमिकताओं में हो गया है। इसीलिए तो आज देश के अंदर जो महिलाओं के लिए बिल आ रहा था, उस बिल को इन्होंने पास नहीं होने दिया। इनकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है
कहा, हमसे देश की जनता की, प्रदेश की जनता की अपेक्षाएँ हैं। उत्तराखंड से हमारे प्रधानमंत्री जी का भी बहुत लगाव है। जहाँ अटल जी ने उत्तराखंड बनाया, उनके प्रधानमंत्री रहते हुए उत्तराखंड बना। इसलिए उत्तराखंड का अनवरत विकास चलता रहे, उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ता रहे, उत्तराखंड हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने, यह हमारा 'विकल्प रहित संकल्प' है।
उन्होंने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष खड़गे जी मुझसे कह रहे थे कि में कहता हूँ वे टूरिज्म करने आया हूँ। उन्होंने तंज कसा कि वे टूरिज्म करने नहीं आए तो आप यहां 5 साल लगातार आते? इतनी सारी आपदाएँ आई हैं यहाँ पर, तो कहां थे आप। उनकी भाषा देखिए वह मंच से क्या कह रहे हैं, "मैं तुमको खत्म करने आया हूँ।"
क्या राजनीति में इस प्रकार की शब्दावली होनी चाहिए?
खड़गे जी की उम्र, अनुभव का बड़ा सम्मान करते हैं, लेकिन उत्तराखंड को लेकर वे जो आरोप लगा रहे हैं वह उचित नहीं हैं। वहाँ पर विरोध इस बात का हुआ था कि कुछ धार्मिक नारे लगाए गए थे, वह रामलीला का मंचन इस काम का था, वहाँ पर बोतलें लाकर जो है उन पर यूरिन करके छोड़ दिया था, वहाँ पर जो है खराब चीजें डाल दी गई थीं, वहाँ पर धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए थे जो रामलीला के मंच पर नहीं होने चाहिए थे। वहीं जोर देते हुए कहा कि वहां कोई कार्यकर्ता नहीं था, कोई पार्टी पदाधिकारी नहीं था। चूंकि कुछ स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक संगठन के लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने वहाँ पर शुद्धि-हवन यज्ञ किया। जबकि हमारी सरकारों और संगठन ने दलितों की सबसे आगे की पंक्ति में रखने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को सम्मान और पहचान को संरक्षित करने का काम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया और संसद में नहीं जाने दिया, बाबू जगजीवन राम जी के साथ अन्याय किया, अपनी पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमानवीय व्यवहार किया!
आज यही लोग जातिवाद का झूठा नरेटिव बनाना चाहते हैं क्योंकि इनके पास मुद्दे नहीं हैं। उसके बावजूद भी हम खड़गे जी का सम्मान करते हैं, उनकी आयु का, उनकी वरिष्ठता का, उनके अनुभव का। लेकिन यह नरेटिव बिल्कुल ठीक नहीं है। आप राजनीति करिए, आपको वोट चाहिए तो वोट के लिए बात करिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने में लगे हैं। जिन धार्मिक संगठन के लोगों ने वहाँ पर यज्ञ किया था, उनके खुद के बयान आ गए। उसमें से आधे दलित समाज के ही लोग हैं। क्या संभव है दलित ही दलित का अपमान करेगा ?
उन्होंने कहा, कांग्रेस का एजेंडा स्पष्ट है तुष्टिकरण, वो दीपक के मुहम्मद नाम रखने पर तत्काल मिलते हैं लेकिन दिल्ली दंगोवमें मारे गए उत्तराखंड के दिलबर नेगी और शहीद मोहन चंद्र के परिजनों से मिलने का समय नहीं है। क्यूंकि वे ऐसा करेंगे तो एक खास वोट बैंक उनका नाराज हो जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, आजादी शब्द में बहुत कुछ छिपा है। हम कल्पना नहीं कर सकते उस कालखंड की जब देश गुलाम रहा होगा। अनेकों लोगों ने देश की गुलामी से आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह आज इतिहास में है। उन्होंने उन सभी आजादी के सपूतों, शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलन बलिदानियों को नमन किया। देश के विकास में हम सब का योगदान हो, राष्ट्र के उत्थान के लिए हमे एकजुट प्रयास करने हैं। आक्रमण, आक्रांता, चाहे सीमा पर हो या आंतरिक, जो समाज के अंदर जहर फैलाने का काम करते हैं, ऐसे सभी राष्ट्र और समाज विरोधी लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का स्वभाव भारत के प्रत्येक नागरिक का होना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि प्रधानमंत्री मोदी ने हम सब से अपेक्षा की है कि हम सब लोग राष्ट्र के विकास में, देश की समृद्धि में अपना योगदान दें। उत्तराखंडवासी के होने के नाते हम से उन्होंने अपेक्षाएं भी की हैं कि हम उत्तराखंड के अंदर देवभूमि का जो देवतुल्य स्वरूप है, उसको बनाए रखने में अपना योगदान दें। हमारी सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है, लेकिन नागरिकों से भी यह अपेक्षा की जाती है कि उत्तराखंड का जो स्वरूप है, उत्तराखंड का जो विश्व के अंदर स्थान है, देवभूमि का जो देवतुल्य पक्ष है, उसको स्थापित रखने में हम सब को अपना योगदान देना चाहिए।
वहीं सभी लोगों से निवेदन किया कि मोदी जी की प्रेरणा अनुशार स्थानीय उत्पादों को हम अपने जीवन के लिए एक उपयोगी वस्तु मानें। अनेकों हथकरघा से जुड़े हुए और स्थानीय उत्पाद से जुड़े हुए लोग हैं जो देश के उत्थान में, देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए जनता का समर्थन आवश्यक होता है। उन्होंने विश्वास जताए कि सभी लोग अपनी दिनचर्या में स्थानीय उत्पाद का अवश्य प्रयोग करेंगे जो इस राज्य के विकास के लिए भी बहुत साधक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश के विकास में और देश की समृद्धि में आप सब का योगदान बना रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट समेत बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



