खैरथल तिजारा में 43 से 37 डिग्री पहुंचा तापमान:नौतपा के बीच आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से मिली राहत

खैरथल-तिजारा जिले में नौतपा के बीच गुरुवार को मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिनभर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान और उमस भरी गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस दौरान जिले का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री पर आ गया। कई क्षेत्रों में गिरे ओले देर रात से शुक्रवार तड़के 4 बजे से 5:30 बजे के बीच जिले के कई क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे। कुछ स्थानों पर बेर के आकार के ओले भी देखे गए, जिससे खेत, सड़कें और मकानों की छतें सफेद चादर से ढक गईं। तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजार और सड़कें सुनसान रहीं। दोपहर बाद खैरथल, कोटकासिम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। खैरथल में 10 मिनट तक गिरे ओले खैरथल क्षेत्र में लगभग दस मिनट तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरसोली, इस्माईलपुर, मधुपुर, भोकर, चावड़ी, जोड़ियां, कतोपुर और माजरी जैसे कई गांवों में तेज हवाओं के कारण झोपड़ियां और टीन-टप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिरीं, जिससे यातायात बाधित हुआ। अंधड़ के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। धूलभरी हवाओं और घने बादलों के कारण दिन में ही शाम जैसा नजारा बन गया था। बारिश के बाद मौसम सुहावना होते ही लोग घरों की छतों और गलियों में निकल आए। बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। किसानों के लिए यह बारिश कुछ राहत लेकर आई है, हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।गुरुवार को जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 दर्ज किया गया, जिसे मध्यम से खराब श्रेणी में माना जाता है।

May 29, 2026 - 11:09
 0